Breaking

revanchal times new

नगरीय निर्वाचन के लिए मतदाता जागरूकता अभियान शुरू अग्रसेन चौराहे से हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ, दिलाई गई शपथ, सेल्फी प्वाईंट

 




 

मण्डला 15 सितम्बर 2022

            नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत मंडला जिले की सभी 5 नगरीय निकायों में मतदान 27 सितम्बर 2022 को किया जाना है। 27 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारंभ होगा। जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से सभी नगरीय निकायों में मतदाता जागरूकता अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने तारीखवार जागरूकता अभियान कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इसी क्रम में 15 सितम्बर को मंडला नगरपालिका के अंतर्गत अग्रसेन चौराहे से मतदाता जागरूकता गतिविधियां प्रारंभ हुई।

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अग्रसेन चौराहे पर मतदान की शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता के अंतर्गत कलेक्टर ने बोर्ड पर हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंडला नगरपालिका सहित सभी नगरीय निकायों के मतदाताओं से अपील की है कि मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करें तथा आगामी 27 सितम्बर को अपने नजदीकि मतदान केन्द्रों में जाकर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए जिला मुख्यालय के प्रमुख चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान के लिए साईनबोर्ड लगाए जा रहे हैं। साथ ही सेल्फी प्वाईंट भी स्थापित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, प्रभारी डीडीए मधुअली, सीएमओ नगरपालिका श्री नाफड़े, एपीसी मुकेश पांडे एवं संबंधित उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post