Breaking

revanchal times new

अनुसूचित जाति वर्ग के लिए नवीन योजनाएँ

 



 

मण्डला 15 सितम्बर 2022

            कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए नवीन योजनाएं संचालित कर जिले का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संत रविदास स्वरोजगार योजना का लाभ हेतु आयु सीमा 18 से 40 वर्ष आयु होना चाहिए। न्यूनतम 12वी कक्षा उतीर्ण तथा परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रूपए से अधिक न हो, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत 18 से 55 वर्ष की आयु के हितग्राही जो आयकर दाता न हो, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र हितग्राही उक्त योजनाओं का लाभ लेने हेतु samast.mponline.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित मण्डला में सम्पर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post