Breaking

revanchal times new

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंच बच्चों की पोषण स्थिति को जाना...


दैनिक रेवांचल टाईम्स– कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के मार्गदर्शन में जिले में पोषण माह अंतर्गत जिले की सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में दर्ज 0 से 5 वर्ष के बच्चों का शारिरिक माप, दिवस वार वजन और ऊंचाई/लंबाई का मापन कर उनका सेम /मेम /सामान्य श्रेणी में चिन्हांकन कार्य सतत जारी है। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिजीत पचौरी ने आंगनवाडी केंद्र बींझावाड़ा क्रमांक- 01, 02 एवं लूघरवाड़ा का निरीक्षण कर स्वयं बच्चों की वजन और लंबाई/ऊंचाई लेकर पोषण वृद्धि का आंकलन किया। उन्होंने बताया कि चिन्हांकित बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले टीकाकरण दिवस पर एएनएम के माध्यम से जांच कर आवश्यक दवाईयां का वितरण कर माता-पिता या अन्य परिवारजनों को बच्चों की पोषण स्थिति से अवगत कराते हुए पोषण वृद्धि हेतु परामर्श दिया जाता है तथा कम वजन वाले या कुपोषित बच्चों को आवश्यकतानुसार पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराकर कुपोषण दूर किया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post