दैनिक रेवांचल टाईम्स – सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने क्षेत्र से संबंधित विधानसभा सत्र के दौरान सदन मे बातें रखी।विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मध्यप्रदेश के द्वादश विधानसभा सत्र के दौरान सदन मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेंच नहर कार्य मे हो रही अनियमित्ताओं के संबंध मे प्रश्न किया गया। जिसके जबाव मे बताया गया कि उक्त कार्य से अधीक्षण यंत्री श्री अनिल सिंह को हटा दिया गया है साथ ही नहर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सदन मे पुरानी पेंशन बहाली, अतिवृष्टि से मक्का फसल को हुए नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाये जाने, संविदा शिक्षकों की मांगों एवं समस्याओं का निराकरण किये जाने तथा गुरुधाम दिघौरी से ग्राम कोठिया से बंधा मार्ग निर्माण किये जाने की बात कही।
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित प्रश्न सदन किये...
bydigital bharat
-
0
