BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सेवा सदन संस्था द्वारा आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय नेत्र प्रशिक्षण का हुआ समापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 22, 2022

सेवा सदन संस्था द्वारा आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय नेत्र प्रशिक्षण का हुआ समापन




            प्रशिक्षण में 141 आशा कार्यकर्ता शामिल हुई


 दैनिक रेवांचल टाइम्स -  हरदा - गुरुवार को सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़, भोपाल एवं सीबीएम इंडिया ट्रस्ट के विशेष सहयोग से खिरकिया ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों की आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय नेत्र प्रशिक्षण होटल राज रेजीडेंसी हरदा में किया गया 

 सेवा सदन संस्था भोपाल के प्रोग्राम मैनेजर मनोज धावड़िया ने आशा कार्यकर्ताओं को सेवा सदन संस्था द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में अवगत कराया एवं सीबीएम इंडिया ट्रस्ट के विशेष सहयोग से दिव्यांगता पर ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है कई दिव्यांग व्यक्तियों के संस्था द्वारा अभी तक निशुल्क ऑपरेशन किए जा चुके है l एवं संस्था द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांग सामग्री भी प्रदान की गई 

वहीं संस्था के वरिष्ठ नेत्र सहायक सीनियर इस कुमार चौबे ने आशा कार्यकर्ताओं को आंखों की बीमारियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा की कम उम्र में ही लोग मोतियाबिंद के शिकार होते जा रहे हैं यदि समय पर मोतियाबिंद का ऑपरेशन नहीं कराया तो व्यक्ति के आँखों की रोशनी जा सकती है l काला मोतिया के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि काला मोतिया दृष्टि चोर के रूप में जाना जाता है इस समय खोई हुई दृष्टि वापस नहीं लाई जा सकती l काला मोतिया नेत्र की दृष्टि के लिए खतरा पैदा करने वाला रोग है यह 40 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को होता है और भी आंखों संबंधित अनेक बीमारियों के बारे में बताया गया l 

 वहीं प्रशिक्षण सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक चला प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ताओं के लिए भोजन व्यवस्था की गई l और वाहन खर्च हेतु 200 - 200 रुपए दिए गए 

 इस अवसर पर प्रशिक्षण में सेवा सदन संस्था भोपाल के प्रोग्राम मैनेजर मनोज धावड़िया, वरिष्ठ नेत्र सहायक सीनियर इस कुमार चौबे, खिरकिया के बीसीएम राजकुमार इंदौरे, प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली के अजय मंडलेकर, हरदा के राजकुमार किरार, वरिष्ठ समाजसेवी रवि रमाणी , शशांक राठौर, आदित्य गौर, लोकेश मुलानी एवं अनेक आशा कार्यकर्ता  मौजूद रही l

No comments:

Post a Comment