BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फोर्टीफाइड चावल उपयोग संबंधी कार्यशाला संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 22, 2022

फोर्टीफाइड चावल उपयोग संबंधी कार्यशाला संपन्न

 



 

मण्डला 22 सितम्बर 2022

            जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला योजना भवन में अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेन्द्र अहके एवं जनजातीय जनप्रतिनिधि बैगा समुदाय के अध्यक्ष नंदराम बैगा की अध्यक्षता में फोर्टीफाडड चावल परियोजना के अन्तर्गत जागरूकता के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला में फोर्टीफाइड चावल के उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला के दौरान बताया गया कि जिले में सिकल सेल एनीमिया एवं थेलेसिमिया का प्रभाव अधिक है जिसके प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यशाला में न्यूट्रीशियन इण्टरनेशनल से ऋषभ शुक्ला राज्य फोर्टिफिकेशन अधिकारी के द्वारा फूड फोर्टिफिकेशन के संबंध में परिचय दिया गया एवं म.प्र. में इसकी वर्तमान परिस्थिति के बारे में बताया गया। डॉ. अर्निबन चटर्जी एम्स भोपाल के तकनीकी विशेषज्ञ के द्वारा सिकल सेल एनीमिया एवं थेलेसिमिया के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा इन रोगों से प्रभावित लोगो को डॉ. की सलाह के अनुरूप फोर्टिफाइड सामग्री खाने में उपयोग करने के बारे में बताया गया। डॉ. मनमोहन सिंह माइक्रोसेब ने फोर्टिफाइड चावल से संबंधित गुणवत्ता मानको के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

            कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, बाल चिकित्सक अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास, जिला, सहायक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, जिला प्रबंधक, एम.पी.स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पाेरेशन, जिला परियोजना प्रबंधक, एन.आर.एल.एम., सहायक आयुक्त, आदिवासी कल्याण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, टास्क मैनेजर, एम.डी.एम. जिला पंचायत, सहायक संचालक, जनसम्पर्क विभाग, संभागीय समन्वयक पवन मुदगल एवं हिमांशु भारती परियोजना समन्वयक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment