BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ अतंर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना संवाद कार्यक्रम संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 22, 2022

’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ अतंर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना संवाद कार्यक्रम संपन्न

 



 

मण्डला 22 सितम्बर 2022

            मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अतंर्गत जिले के डाईट संस्था में लाड़ली लक्ष्मी योजना संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, संभागीय संयुक्त संचालक शशि उईके, मबावि. सहायक संचालक रोहित बड़कुल, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव, अन्य कर्मचारी एवं लाड़ली लक्ष्मी बालिका, अभिभावक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

            कार्यक्रम में जिले की लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। योजना से लाभान्वित लाड़ली बालिकाओं ने अपना अनुभव साझा किया। कार्यक्रम में मां तुझे सलामके अंतर्गत प्रतिनिधित्व करने वाली लाड़ली एंजिल जैन ने बाघा बार्डर की यात्रा का अनुभव साझा किया। इसी क्रम में लाड़ली बालिकाओं के अभिभावकों द्वारा भी संवाद करते हुए योजना को अत्यंत लाभप्रद बताया गया एवं प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया गया। जिले में नीट एवं बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली मेधावी बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये। संभागीय संयुक्त संचालक शशि उइके द्वारा योजना विवरण प्रस्तुत करते हुए लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में पोषण माह अतंर्गत पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका अवलोकन समस्त मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया। साथ ही समस्त किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया।

No comments:

Post a Comment