BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP:अजब-गजब चोरी... पत्नी का सलवार सूट पहनकर चोरी वारदात को देता था अंजाम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 22, 2022

MP:अजब-गजब चोरी... पत्नी का सलवार सूट पहनकर चोरी वारदात को देता था अंजाम



पिछले दिनों आपने मप्र के जबलपुर में अजब-गजब चोरी की वारदात के बारे में पढ़ा होगा, जिसमें चोर अपनी पत्नी का सलवार सूट पहनकर वारदात को अंजाम देता था। CCTV फुटेज के आधार पर पकड़े जाने के बाद उसने कसम खाई थी, वो दोबारा कभी चोरी नहीं करेगा। लेकिन 'उसका दिल है के मानता ही नहीं'...जमानत पर जेल से बाहर आते ही फिर उसने कई घरों को अपना शिकार बनाया। इसके लिए वह दिन में ऑटो से घूम-घूमकर रेकी करता था और रात में वारदात को अंजाम दे रहा था।
चोर चोरी से जाये हेरा फेरी से न जाये ऐसा लगता है जैसे हिंदी की यह कहावत खेमसिंह मरावी जैसे चोरों के लिए ही बनी हो। पिछले दिनों जबलपुर में पत्नी का सलवार सूट पहनकर चोरी करते, यह बेनकाब हुआ था। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद इसे, जिस ढंग से ट्रीट किया, लगा था कि जेल पहुंचकर यह सुधर जाएगा। लेकिन यह तो आम चोरों से दस कदम आगे निकला है। हफ़्ते भर के अंदर जमानत पर यह जेल से बाहर आ गया। फिर अलग-अलग जगहों पर कई वारदातों को अंजाम दिया।


No comments:

Post a Comment