Breaking

revanchal times new

रेवांचल टाईम्स की खबर का हुआ असर कलेक्टर मंडला ने दिए नवोदय विद्यालय प्रबंधन की जांच के आदेश की समिति गठित...





रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के ग्राम पदमी में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई छात्रों में आपसी मार पीट और चल रही प्राचार्य के द्वारा अनेकों जगह की गई अनिमितताओं को लेकर रेवांचल टाईम्स समाचार पत्र में ख़बरे प्रमुखता से उठी समाचार के माध्यम से कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नवोदय विद्यालय में अनुशासनहीनता, लापरवाही एवं अव्यवस्था की जांच के लिए जांच समिति गठित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत समिति में सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, नायब तह. बम्हनी अजेन्द्र प्रजापति, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, मण्डल संयोजक जनजातीय कार्य विभाग रंजीत गुप्ता, लेखा अधिकारी जिला पंचायत मण्डला शामिल हैं। उन्होंने समिति को निर्देशित किया है कि आगामी तीन दिवस में 23 सितम्बर 2022 को नवोदय विद्यालय परिसर के अंदर कक्षा 9 एवं कक्षा 12वी के छात्रों के बीच हुई हाथापाई एवं अनुशासनहीनता के संबंध में जांच प्रतिवेदन, विगत दो वर्षों में प्राचार्य नवोदय विद्यालय द्वारा गठित समिति एवं अन्य माध्यमों से किए गए विभिन्न प्रकार की खरीदी एवं टेंडर आदि की प्रकिया के संबंध में विस्तृत जांच प्रतिवेदन, नवोदय विद्यालय के वर्तमान में संचालन की प्रकिया एवं निर्धारित मापदण्डों के अनुसार स्कूल प्रबंधन का संचालन के संबंध में प्रतिवेदन तथा नवोदय विद्यालय पदमी में अध्यनरत बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ समक्ष में चर्चा कर उनके अभिमत एवं कथन लेना सुनिश्चित करने जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post