रेवांचल टाईम्स:नवरात्रि का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इस दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों का विधि-विधान से पूजन होता है. कहते हैं कि इन 9 दिनों में मां दुर्गा यदि प्रसन्न हो जाएं तो जातक के जीवन में कभी धन संबंधी समस्याएं नहीं आती और न ही (Shardiya Navratri 2022) पारिवारिक कलेश होता. अगर आप भी माता का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में ये 5 चीजें घर में जरूर लेकर आएं.
कमल पर विराजमान लक्ष्मी मां की तस्वीर
यदि आपके घर में धन की कमी है और मां लक्ष्मी वास नहीं कर रही तो ऐसे में नवरात्रि में अपने घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर लेकर आएं. लेकिन ध्यान रखें तस्वीर में मां लक्ष्मी कमल पर विराजमान हों और उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो.
सोने या चांदी के सिक्के
हिंदू धर्म में दिवाली से पहले आने वाली धनतेरस के दिन लोग घर में सोने या चांदी के सिक्के लेकर आते हैं. लेकिन मान्यता है कि नवरात्रि में भी सोने व चांदी के सिक्के घर में लाना शुभ होता है. लेकिन ध्यान रखें कि सिक्कों पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की तस्वीर होनी चाहिए.
केले का पौधा
नवरात्रि में घर में केले का पौधा लाना शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि इसे घर के आंगन में लगाएं व रोजाना जल चढ़ाएं. इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होगी.
सोलह श्रृंगार का सामान
नवरात्रि में 9 दिनों तक घरों में देवी की पूजा-अर्चना की जाती है और मान्यता है कि मां दुर्गा को सोलह श्रृंगार का सामान भेंट करना शुभ होता है. ऐसे करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं.
मोर पंख
नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती की असीम कृपा पाने के लिए घर में मोर पंख रखने चाहिए. मोर पंख को अपने घर में मंदिर में स्थापित करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
.png)
No comments:
Post a Comment