Breaking

revanchal times new

आरटीओ चेकपोस्ट बने अबैध वसूली का अड्डा, खवासा पर हो रही खुलेआम वाहनों से अवैध वसूली किया जा रहा परेशान...





दैनिक रेवांचल टाईम्स – जिले के मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच खवासा आर टी ओ चेक पोस्ट में अवैध वसूली की जाने की बात प्रति दिन सामने आने के बाद भी जिले के अधिकारियों और नेताओं को नहीं दिख रहा समय समय पर मीडिया के द्वारा समाचार प्रसारित करने के बाद भी ना तो आज तक कोई कार्यवाही हुई और ना ही किसी चेक पोस्ट को बंद किया गया सिवनी के चारों तरफ ऐसे चेक पोस्ट बना के रखे गए हैं जो अवैध वसूली कर रहे हैं किंतु शासन-प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।


समाजवादी पार्टी महिला सभा के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश सचिव इजहार अली नागपुर समाजवादी पार्टी व प्रदेश महासचिव ताज मौहम्मद  खान ट्रांसपोर्ट सेल नागपुर जिला लोहिया वाहिनी माया ताई चौरे महिला अध्यक्ष महाराष्ट्र का धरना प्रदर्शन, समाजवादी पार्टी द्वारा 24/09/2022 शनिवार को 2:00 से 5:00 तक खवासा मध्य प्रदेश के आरटीओ चेक पोस्ट पर आरटीओ के द्वारा अवैध वसूली के विरोध में धरना आंदोलन किया जाएगा इसकी परमिशन हेतु माननीय जिला सिवनी अधीक्षक व जिला कलेक्टर महोदय सिवनी को आवेदन दिया गया था जिसकी परमिशन आज दिनांक 23/09/2022को प्राप्त हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post