मण्डला 29 सितम्बर 2022
अमृत सरोवर निर्माण के अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग
द्वारा बढ़ार मछलिया में अमृत सरोवर बनाया गया है। वनमंत्री डॉ. कुंवर विजयशाह एवं
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मछरिया बढ़ार में अमृत सरोवर का निरीक्षण
किया। मंत्रीद्वय ने सरोवर के निरीक्षण के बाद तालाब में मत्स्य बीज वितरण किया।
इस दौरान मंत्रीद्वय ने अमृतसरोवर परिसर में वृक्षारोपण भी किया। वन मंत्री डॉ.
शाह ने सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया कि मछली के उन्नत बीजों को सरोवरों में
वितरण, प्रजाति
आदि के लिए संबंधित विभागों को बालाघाट जैसे अन्य ज़िलों से भी प्रशिक्षण प्राप्त
कराएं एवं अधिकारियों का भ्रमण कराया जाए।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment