Breaking

revanchal times new

माँ के दरबार लगा भक्तों का तांता भक्ति मय हुआ नगर महाआरती में झूमे भक्त आज शांति नगर दुर्गाउत्स्व की महाआरती...



रेवांचल टाइम्स - शारदेय नवरात्र के महापर्व के पावन अवसर में जिले से लेकर ग्रामीण अंचल तक भक्ति मय हो गया है जगह जगह विराजित माँ भगवती अपने अनेकों रूपों में सुबह से लेकर देर रात तक जस आरती भजन कीर्तन माँ बहने से लेकर युवा तक इन दिनों माँ की भक्ति में रमे हुए है।

           वही वीजादांडी में खेरमाता मंदिर में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता के दरबार में महाआरती का भव्य आयोजन किया गया भक्त पूरे हर्ष उल्लास के सांथ माँ जगत जननी की झूम झूम कर आरती का गायन किया गया शारदेय नवरात्र के चतुर्थ दिन खेरमाई माता में महाआरती का आयोजन किया जाता है तद उपरांत जगह जगह विराजमान सबसे बड़ी है माई का महाआरती का आयोजन का शिलशिला सुरु  हो जाता है आज शांतिनगर दुर्गा उत्सव समिति में महाआरती का आयोजन है। जहाँ पर माँ के भक्त ने भव्य तैयारी की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new