Breaking

revanchal times new

आक्सीजन सिलेंडर का ना मिलना और स्वास्थ विभाग के अधिकारियो की लापरवाही से घर का चिराग बुझा...








रेवांचल टाईम्स - आक्रोशित नगरवासियों ने  दोषियों पर कार्यवाही की मांग रखी नही तो होगा आंदोलन...

सिवनी, केवलारी के मरकावाडा गांव के पास 11/09 /2022 को हुए एक्सीडेंट मे घायल हुए पिता पुत्र  मे  सोलह वर्षिय पुत्र शिवांश सोनी पिता श्री जीतेन्द्र कुमार सोनी निवासी रैपुरा सुनवारा ने आखिर इलाज़ के दौरान दम तोड़  दिया वही रविवार को हुई घटना के दिन यदि समय पर केवलारी अस्पताल मे एम्बुलेंस व ऑक्सीजन मिल जाता तो घायल शिवांश की जान बच जाती अस्पताल मे ऑक्सीजन सिलेंडर होने के बावजूद भी बदल बदल कर चार- खाली सिलेंडर लगाकर स्वास्थ विभाग के अधिकारियो ने केवल लापरवाही की जिससे आज मां बाप को एकलौता पुत्र को खोना पडा जो दुर्भाग्य की बात है की नगर पंचायत होने के बावजूद भी यह स्थिति  है शासन प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है कि मौके मे उपस्थित लापरवाह डॉक्टर और कर्मचारी के ऊपर अनुशानात्मक कार्यवाही की जाए ताकि फिर कभी ऐसा न हो किसी के घर का इकलौता चिराग न बुझे वहीं पूरे मामले पर जैसे ही बुधवार दोपर को दुखद घटना की जानकारी नगरवासी को लगी आक्रोशित नगरवासियों की भीड केवलारी अस्पताल पर पहुच गई और आक्रोशित नगरवासियों ने दो टूक कहा कि लापरवाहो पर कार्यवाही होनी चाहिए अन्यथा आन्दोलन किया जायेगा! केवलारी नगरवासी दुखद घटना से दुखी भी है और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से आक्रोशित भी है शासन प्रशासन से केवल नगर वासियों की मांग है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए!

Post a Comment

Previous Post Next Post