Breaking

revanchal times new

नगर पालिका की चार चक्के की गाड़ी ने पकड़ी रफ्तार





दैनिक रेवांचल टाईम्स –कई दिनों से कोमा में चल रही नगर पालिका की गाड़ी के चारों चक्के जैसे ही ठीक हुए शहर में नगर पालिका का काम भी नजर आने लगा।

पहला चक्का –नगर पालिका अध्यक्ष

दूसरा चक्का –मुख्य नगर पालिका अधिकारी

तीसरा चक्का –वार्ड पार्षद

चौथा चक्का –कर्मचारी

इसका ताजा उदाहरण आज सी बी रमन वार्ड में देखने को मिला जहां सीएमओ के निर्देश में वार्ड पार्षद ज्ञानचंद सनोडिया के मार्गदर्शन में वार्ड प्रभारी विजेंद्र नाहर के साथ लगे सफाई कर्मियों का कार्य देखकर वार्डवासी बहुत खुश नजर आ रहे थे।


सालों बाद साफ हो रही नाली को देख नागरिक खुश नजर आ रहे थे। वहीं सफाई कर्मचारियों की महनत देख कई लोगों ने उनकी महनत की तारीफ भी किया कुछ ने तो सफाई कर्मचारियों को पानी चाय को भी पूछा, वार्ड पार्षद ने भी सफाई कर्मचारियों का ध्यान रहा और चाय नाश्ते की व्यवस्था भी की।


वार्डवासियों ने नगर पालिका के चारों चक्के की बहुत तारीफ की। लेकिन अब यह देखना बाकी है यह कब तक चलता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post