BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अनार, सेहत को फायदा नहीं होगा नुकसान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 16, 2022

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अनार, सेहत को फायदा नहीं होगा नुकसान



जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो उसे सबसे पहले अनार खाने की सलाह दी जाती है। शरीर में आयरन की कमी हो या फिर दिल-दिमाग की सेहत की हो बात, अनार सेहत के लिए रामबाण नुस्खा है। अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड और भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद कई लोगों को अनार खाने से बचना चाहिए। अनार का सेवन उनकी सेहत को फायदा नहीं बल्कि सेहत को गंभीर नुकसान तक पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं आखिर कौन से लोग हैं जिन्हें अनार खाने से बचना चाहिए।

स्किन एलर्जी-
अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो आपको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी समस्या और बढ़ सकती है। दरअसल, अनार का सेवन करने से शरीर में खून बढ़ता है। ऐसे में अगर आप स्किन एलर्जी होने पर अनार का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर पर लाल चकत्ते हो सकते हैं।

लो ब्लड प्रेशर से परेशान लोग-
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है, उन्हें भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होती है, जो हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की गति को धीमा कर देती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, लो ब्लड प्रेशर की दवाई खाने वाले लोगों को अनार से सेवन से नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद तत्व दवाई के साथ रिएक्ट कर सकते हैं, जिससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

एसिडिटी-
एसिडिटी से परेशान लोगों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। अनार के ठंडे तासीर की वजह से खाना ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं होता है। जिससे की खाना पेट में सड़ने लगता है।

खांसी से परेशान लोग-
अनार की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन इन्फ्लूएंजा और खांसी से परेशान लोगों को भी नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग अगर अधिक मात्रा में अनार का सेवन करते हैं, तो उन्हें संक्रमण बढ़ने का खतरा भी ज्यादा होता है।

कब्ज और गैस-
कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। अनार का अधिक सेवन करने से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को गैस की समस्या रहती हैं उन्हें भी अनार नहीं खाना चाहिए, क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होने की वजह से यह हमारे शरीर में सही से पच नहीं पाता है।

No comments:

Post a Comment