रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में सदस्य के नाते बैठक में उपस्तिथ रहा, मण्डला में मेडिकल कॉलेज का देरी का विषय उठाया,
3- 4 साल से घोषित मण्डला मेडिकल कॉलेज की अब जमीन फाइनल नहीं नाराज़गी जताई और जल्द प्रक्रिया शुरू की बात रखा,,
मण्डला आदिवासी बाहुल्य और गरीब क्षेत्र है,स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है अतः मेडिकल कॉलेज निर्माण की जो गतिरोध है जल्द दूर कर कार्य प्रारंभ किया जावे,
मंत्री विश्वास सारंग जी ने एक सप्ताह में फारेस्ट और अन्य व्यवधानों को क्लियर कर जमीन आवंटन फाइनल करने की बात कही,
मेडिकल एजुकेशन संबंधी पदों पर नियुक्तियों चाहे स्थायी डीन,अधीक्षक विभाग अध्यक्ष, प्रोफेसर के अन्य विभिन्न संकायों के पदों और सभी संकायों में सभी वर्गों के स्थायी पदों को भरा जाए और समय रहते प्रमोशन दिया जाए,, सभी की कार्यप्रणाली स्क्रीनिंग पर एक अलग कमेटी हो जो देखे बाहरी बाध्यताओं को कम किया जावे।
सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में भी सभी डॉ के पदों को भरा जाकर मरीज़ो को सुपरस्पेशलिटी में बड़ी बीमारियों हेतु सुविधा बढ़ाया जाए,
न सिर्फ़ डॉ, बल्कि अन्य स्टाफ़ की पर्याप्त भर्ती किया जावे ताकि इलाज़ और अन्य व्यवस्था प्रॉपर हो व्यवस्थित हो,,
आयुष्मान की सुविधा की कठिनाइयों को आसान किया जावे पैकेज बढ़ाया जाए,
मेडिकल यूनिवर्सिटी की भ्रस्ट व्यवस्था को सुधारा जावे,एग्जाम और रिजल्ट समय पर लिया दिया जावे,अब तक जिस भी प्रकार की शिकायतें आई है उस पर ध्यान देकर सुधारा जावे,
नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता हेतु नियमों को थोड़ा शिथिल कर टीचर्स स्टूडेंट रेश्योको 1:10 की जगह 1:20 किया जावे, बिल्डिंग की बाध्यता को 2 वर्ष और बढ़ाया जावे,ट्रेनी नर्सिंग स्टाफ़ को प्रॉपर स्किल ट्रेनिंग कराया जाए जो कि अभी सबसे बड़ी बाधा है,
बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के अलावा, डॉ अजय विश्नोई जी,
डॉ अशोक मर्सकोले,
डॉ हीरा अलावा,
डॉ संजय गोयल
डॉ सुरभि, के के दुबे,
डॉ राहुल रोकड़े, डॉ दिनेश शुक्ला और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment