Breaking

revanchal times new

ग्राम पंचायत ठेभा के गांगो टोला में प्राथमिक शाला का पुनः शुभारंभ, नव निर्वाचित सरपंच सुश्री तृप्ति पंद्रो के करकमलों से हुई शुभारंभ...




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेभा के नवनिर्वाचित सरपंच सुश्री तृप्ति पंद्रो के कर कमलों द्वारा शपथ ग्रहण के चंद घंटों पश्चात ही पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3,4 व 5 के गांगो टोला में शिक्षा का स्तर व गुणवत्ता सुधारने हेतु शिक्षा का महत्व देते हुए इसे कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग मंडला विजय सिंह तेकाम से सौजन्य भेंटकर शाला संचालन के संबंध में चर्चा उपरांत सहायक आयुक्त विजय तेकाम के दिशा निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी मोहगाँव रूप सिंह भगत, बीआरसी दीपक कछवाहा, जन शिक्षक मायाराम यादव, प्रभारी प्राचार्य प्रह्लाद सिंह भगत एवं उन्नयन शाला के प्रभारी शिक्षक दयाराम धुर्वे के उपस्थिति में आज दिनांक 4 अगस्त 2022 दिन गुरुवार को ग्राम के वार्ड वासियों एवं अपने पंचायत समिति सदस्यों की उपस्थिति में उन्नयन प्राथमिक शाला गांगो टोला का परंपरागत माँ सरस्वती जी का पूजा अर्चना कर एवं बच्चों को चंदन टीका लगाकर स्वागत कर शाला का पुनः शुभारंभ किया गया। इस शाला भवन की जीर्ण- शीर्ण होने के कारण यहां के बच्चों को नवीन प्राथमिक शाला टिकरा टोला ठेभा में 7 वर्ष पूर्व सलंग्नीकरण किया गया था किंतु मोहल्ले एवं शाला की दूरी अधिक होने के कारण बच्चों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। इसलिए आज 4 अगस्त 2022 दिन गुरुवार को पुनः इस विद्यालय का शुभारंभ किया गया एवं सरपंच सुश्री तृप्ति पंद्रो ने बच्चों एवं ग्रामीण जनों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्राम के शंकर पंद्रो, गुलाब सिंह मरकाम, बिहारी तेकाम, मन्नूलाल मरकाम, पंचायत के पंच सोनसाय पंद्रो, दशरथ भारतीया, सुकल सिंह पंद्रो, फूलचंद उइके, मलिया बाई नंदा, सुमंत्री आर्मो, पार्वतीबाई बसल, रम्मू लाल यादव, तारावती यादव, बिरमत बाई , प्रह्लाद धुर्वे, गोविंद आर्मो सहित   ग्राम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post