Breaking

revanchal times new

पेट्रोल पंप पर अफरातफरी, आग की चपेट में आई कार



अकसर यह देखा जाता है कि पेट्रोल पंप जैसी संवेदनशील जगहों पर बोर्ड में चेतावनी लिखी रहती है कि यहां सिगरेट जैसी चीजों का उपयोग करना ठीक नहीं होगा। इतना सब होने के बावजूद भी कई लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं और नुकसान उठाना पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला रूस से सामने आया है जहां एक शख्स बाल-बाल बच गया। दरअसल, डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना रूस के चेल्याबिंस्क शहर की है। यहां एक शख्स अपनी कार में पेट्रोल डाल रहा था और ठीक इसी दौरान वह पीछे खड़ा होकर इंतजार करने लगा कि उसके हिस्से का पेट्रोल पूरा हो जाए। तभी उस शख्स को ना मालूम क्या सूझा, वह सिगरेट जलाने लगा। जैसे ही उसने ऐसा किया, वहां आग लग गई।

इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि वहां तत्काल आगे की लपटें दिखाई देने लगती हैं। वह शख्स जल्दी से पेट्रोल पंप के हैंडल को गाड़ी से निकाल के बाहर फेंक देता है। देखते ही देखते गाड़ी में भी आग लग जाती है। इसके बाद वह दौड़कर आगे की सीट पर बैठ गया और गाड़ी को वहां से बाहर निकाल दिया।

गनीमत इस बात की रही कि कुछ ही देर में आग अपने आप बुझ गई। हालांकि इसी दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने तब तक आग बुझाने वाली मशीन भी उठा ली और उससे आग बुझाने की कोशिश की। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new