Breaking

revanchal times new

डायन-बिसाही हत्याकांड में 19 महिलाओं को उम्रकैद की सजा



रांची। झारखंड के गुमला में 2013 के चर्चित डायन-बिसाही हत्याकांड में बड़ा फैसला आया है। गुमला जिले के भरनो थाना स्थित करौंदाजोर टुकूटोली (Karaundajor Tukutoli) निवासी ब्रिजेनिया इंदवार व इग्नेसिया इंदवार की डायन बिसाही के आरोप में हत्या के मामले में बुधवार को 19 महिलाओं को दोषी करार दिया है। सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी सभी पर लगाया गया है। जुर्माना न देने पर दो साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। यह फैसला सिविल कोर्ट के एडीजे-1 दुर्गेशचंद्र अवस्थी की अदालत ने सुनाया है।

बता दें कि झारखंड के गुमला में 11 जून 2013 को दो महिलाओं की डायन-बिसाही के आरोप में हत्या कर दी गई थी। यह हत्या करंज थाना क्षेत्र के करौंदाजोर टूकूटोली में हुई थी। जानकारी के मुताबिक, गांव में एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में टूकूटोली निवासी बेरजनिया इंदवार व एगनेसिया एंदवार भी शामिल हुईं। इन दोनों को डायन करार देते हुए, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार दिया गया। इस वारदात को 19 महिलाओं ने अंजाम दिया था। इसके बाद बेरजनिया की पुत्री सेलेस्टीन ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new