BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बुधवार को ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा, इस पेड़ के पत्ते चढ़ाने से दूर होंगी दिक्कतें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 3, 2022

बुधवार को ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा, इस पेड़ के पत्ते चढ़ाने से दूर होंगी दिक्कतें



भगवान गणेश हिंदू धर्म में सबसे अधिक पूजे जाने वाले देवताओं में से एक हैं. किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है. इसका मतलब है बाधाओं को दूर करने वाला. बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है. जिनकी कुंडली में बुध दोष है. वे इस दिन कई उपाय भी कर सकते हैं. इससे बुध दोष दूर करने में मदद मिलेगी. ये उपाय शारीरिक, आर्थिक और मानसिक परेशानी को दूर करने में मदद करेंगे. बुधवार के दिन ये उपाय करने से आपके कष्टों का निवारण होगा. आइए जानें इस दिन आप कौन से उपाय कर सकते हैं.
बुधवार के दिन करें उपाय

बुधवार के दिन मंदिर जाएं. भगवान से प्रार्थना करें. ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. ऐसा करने से आपके सभी काम बनने लगेंगे.

अगर आपका बुध कमजोर है तो आपको बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. आप अपने पास हरे रंग का रुमाल भी रख सकते हैं. इस दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल और हरे रंग के कपड़े दान करें. बुधवार के दिन ये रंग पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है.

ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश को दूर्वा बहुत ही पसंद है. बुधवार के दिन भगवान को 21 दूर्वा अर्पित करें. इससे जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी.

बुध दोष दूर करने के लिए मां दुर्गा की आराधना करें. हर दिन “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का जाप करें. इस मंत्र का जाप 108 बार कर सकते हैं.

बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं. इस दिन भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं. इससे आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी. आर्थिक उन्नति होगी. सदा आप पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहेगी.

ऐसा माना जाता है कि भगवान को मोदक बहुत पसंद है. बुधवार को पूजा के दौरान भगवान को मोदक का भोग लगाएं. आप लड्डू का भोग भी लगा सकते हैं. इससे जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी. भगवान गणेश आपसे प्रसन्न होंगे.

बुधवार को गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करें. ऐसा करने से तनाव और मानिसक कष्ट दूर होते हैं. इसी के साथ बुद्धि भी तेज होती है. बुधवार के दिन भगवान गणेश के बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें. इससे ज्ञान की प्राप्ति होती है. विद्यार्थियों को हर बुधवार को इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इससे शिक्षा में सफलता मिलती है.

No comments:

Post a Comment