Breaking

revanchal times new

आम आदमी पार्टी का निवास विधानसभा में कल हुई बैठक



रेवांचल टाईम्स - मंडला, लोकतंत्र को खत्म होते जाने से बचाकर सुरक्षित ले जाने ईमानदार आम आदमी पार्टी की निवास विधानसभा क्षेत्र के 

निवास और बीजाडांडी विकासखण्ड में भी अपना विस्तार करने  2 अगस्त को बैठक हुई है।

        पार्टी के जिला नेतृत्व कर्ताओं ने जानकारी दी है,कि 2 अगस्त को दोनों विकासखंडों में क्षेत्रीय निवासियों की मीटिंग रख दिल्ली और पंजाब सरकार की बेहतर लोकतांत्रिक रीति और नीति वाले विकास मॉडल को मध्यप्रदेश में लाने, केजरीवाल जी के विचारों को घर-घर पहुंचाने की बात की।इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता सैकड़ों की संख्या में ली गई है।

   कार्यवाहक संगठन बनाकर दी गई जिम्मेदारी

     बीजाडांडी विकासखण्ड में पार्टी संगठन को गति देने कार्यकर्ताओं को  कार्यवाहक संगठन की जिम्मेदारी भी दी गई है।जो सदस्यता अभियान को और बूथ प्रभारी नियुक्ति को गति देने का काम करेंगे। मुख्य कार्यकारणी का गठन बहुत जल्द कर लिए जाने पर भी चर्चा की गई है।

   बीजाडांडी बैठक में जिला स्तर से पी.डी.खैरवार, काशीराम वरकड़े,महेंद्र सोनी,दुर्गेश उइके,किशोर कुमार,आशीष चौधरी तथा निवास बैठक में सहजान परस्ते और रितु सैयाम ने कुशल नेतृत्व किया।

       7 अगस्त को जबलपुर जोन कार्यक्रम में शामिल होने पर चर्चा

   ‌ पार्टी की ओर से महेंद्र सोनी ने बताया है,कि प्रदेश संगठन के नेतृत्व में जबलपुर में रविवार 7 अगस्त को जोन कार्यक्रम होने वाला है। इस कार्यक्रम में जबलपुर संभाग के सभी जिलों से पार्टी कार्यकर्ता जबलपुर पहुंचकर पार्टी को बेहतर चलाने प्रदेश‌ नेतृत्व से गुर प्राप्त करेंगे। जिसमें मंडला जिले की ओर से भी सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेने जबलपुर ‌पहुंचेंगे।जिसके लिए पी.डी.खैरवार ने सभी विकासखण्ड प्रभारियों से अपील की है,कि अपने-अपने विकासखंडों से अधिक से अधिक कार्यकर्त्ताओं को सामिल होकर लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

नारायणगंज में होगी बैठक 4 को

पार्टी के नारायणगंज प्रभारी के अनुसार सदस्यता विस्तार को लेकर गुरुवार 4 अगस्त को बैठक रखी गई है। जिसमें विकासखण्ड के क्षेत्रीय निवासियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

        बीजाडांडी बैठक में सुल्तान यादव,नरेंद्र तेकाम,राजेश मरकाम,भगवान दास बैरागी,रोहित मार्को एवं निवास बैठक में नरेंद्र परस्ते, दुलीचंद मार्को मुख्य रूप से बैठक का नेतृत्व किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post