मण्डला 1 अगस्त 2022
1 अगस्त 2022 को जिला योजना भवन में
कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिला वाटरशेड विकास सलाहकार समिति की बैठक
का आयोजन किया गया। बैठक में जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला, वन अधिकारी,
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उपसंचालक पशुपालन विभाग, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण
यांत्रीकी सेवा क्र-1 एवं 2, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, कार्यपालन
यंत्री लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग, जिला
कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला संयोजक, अनुसूचित जाति एवं आदिम जाति
कल्याण विभाग,
उपायुक्त सहकारिता विभाग, जिला परियोजना अधिकारी- वाटरशेड एवं मनरेगा, जिला परियोजना प्रबंधक- आजीविका मिशन, महाप्रबंधक औद्योगिकी, नीति एवं निवेश प्रोत्साहन
विभाग, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, सहायक संचालक उद्यानिकी, सहायक संचालक मछुआ कल्याण
तथा मत्स्य विकास विभाग, जिला प्रबंधक नाबार्ड
मंडला, लीड बैंक मैनेजर, मुख्य
कार्यपालन अधिकारी एवं प्रोजेक्ट लीडर पीएमकेएसवाई-डब्ल्यूडी 2.0. (जनपद- निवास, बीजाडांडी, घुघरी) एवं समस्त वारशेड परियोजना समन्वयक उपस्थित रहे।
सलाहकार समिति की बैठक में जिला परियोजना अधिकारी - वाटरशेड उमेश सिंगरौरे द्वारा जिले में संचालित परियोजनाओं के सम्बंध में एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही समस्त अधिकारीजन के साथ समय-समय पर पड़ने वाले आवश्यक सहयोग के संदर्भ में विभागीय रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment