Breaking

revanchal times new

राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

मण्डला 1 अगस्त 2022

            जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम में 1 से 6 अगस्त तक आयोजित हो रही राज्य स्तरीय 56वे म.प्र. जूनियर यू-19 बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने टूर्नामेंट का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को शुभकामनाएँ भी दी। इस अवसर पर कान्हा टाईगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एसके सिंह, प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बेडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा खिलाड़ी उपस्थित थे।










Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new