BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खाद की कालाबाजारी करने वाले खाद व्यापारी चौरसिया कृषि सेवा केंद्र की शिकायत जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत की गई, कृषि विभाग के अधिकारियों ने जाँच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की गई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 4, 2022

खाद की कालाबाजारी करने वाले खाद व्यापारी चौरसिया कृषि सेवा केंद्र की शिकायत जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत की गई, कृषि विभाग के अधिकारियों ने जाँच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की गई...


रेवांचल टाईम्स - प्रशासन चाहे लाख कोशिश कर ले मगर खाद की काला बाजारी नही रुक रही है जिसमें लगातार चिरईडोंगरी जामगांव इंद्री में खाद व्यपारी जमकर किसानों को लूट रहें हैं जिला प्रशासन ध्यान नही दे रहा है जिसके कारण खाद की काला बाजारी करने वाले व्यपारियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं जिसको लेकर कुछ दिन पहले समाचार पत्रों के माध्यम से कृषि विभाग के अधिकारियो को कृषकों को शासकीय मूल्य से अधिक मूल्य मे खाद बेचे जाने वाले व्यापारियों से अवगत कराया गया था और विभाग से उचित कार्यवाही की भी उम्मीद की गई थी लेकिन विभाग द्वारा अधिक मूल्य मे खाद 

बेचते हुए पकड़े जाने पर भी केवल पंचनामा बना व्यापारी को छोड़ दिया गया और व्यापारी द्वारा अभी भी बेधड़क खाद मनमाने रेट पर बेची जा रही है और विभाग की इस सुस्ती रूपी रवैए को देखते हुए ईश्वर पुर निवासी अशोक वर्मा द्वारा कृषि विभाग में शिकायत की गई हैं साथ ही साथ इनके द्वारा शिकायत कलेक्टर महोदय से भी की गई।


.मगर देखना है कि  कार्यवाही होती है या नही

   चौरसिया कृषि सेवा केंद्र  पर कृषि विभाग के अधिकारी कार्यवाही करेंगे या सिर्फ़ चंद चाँदी के सिक्कों की चमक के आगे कार्यवाही दब कर रह जायेगी क्योंकि खाद विक्रेता अपने आप को रसूकदार और अधिकारियों और पत्रकारों से मजबूत पकड़ है जिसके चलते हर बार कार्यवाही से बच जाता है मगर एक गरीब किसान की अहं लेकर कब बचते है।

No comments:

Post a Comment