Breaking

revanchal times new

आप का सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को


रेवांचल टाईम्स –मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव एवम् पंचायत चुनाव के परिणाम देख कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव में तीसरे विकल्प रूप में स्थापित करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे है ।नगरीय निकाय चुनाव की बात करे तो पहली बार में ही सिंगरौली ने महापौर के लिए आप की प्रत्याशी रानी अग्रवाल को जिताया है साथ ही पूरे मध्यप्रदेश में 42 पार्षद जीते है एवम् 86 पार्षद उपविजेता भी रहे है , पहली बार में इतनी सफलता मिलना भाजपा और कांग्रेस के लिए गले की हड्डी बन रही है ।

                  आप की सिवनी जिला इकाई अब विधानसभा चुनाव एवं संगठन विस्तार के लिए  के लिए कमर कसने लगी जिसके लिए आम आदमी पार्टी गांव गांव में अपनी कार्यकारणी का गठन करेगी   जिसको लेकर आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ता  सम्मेलन 6 अगस्त 2022 दिन शनिवार को कृष्ण लान जबलपुर रोड सिवनी में आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में सदस्यता अभियान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी जाएगी ।सदस्यता हेतु पूरे जिले से दूर दूर से लोग उपस्थित होने वाले है सदस्यता अभियान संगठन विस्तार के साथ आगामी रणनीति पर भी विचार विमर्श किया जाएगा ,भाजपा कांग्रेस की जुगलबंदी में जो सिवनी जिले में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है उसके विरोध में सम्पूर्ण जिले में आंदोलन की रूप रेखा बनाई जाएगी आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने आम जनता से अपील की है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक उपस्थित होकर  आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करे वा भ्रष्टाचार मुक्त विचारधारा से जुड़े ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new