मण्डला 23 अगस्त 2022
जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका
सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। 58 आवेदकों ने
अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में
एसडीएम मण्डला पुष्पेन्द्र अहके, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्री मरावी सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने
सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को
निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ग्राम बोरिया निवासी रानी सिंगौर ने शासकीय
नाले में अवैध कब्जे की जांच के संबंध में, महात्मा गांधी वार्ड मण्डला निवासी रामबाई ने जमीन पर कब्जा के संबंध में, स्वामी सीताराम वार्ड मण्डला निवासी सोनू बैरागी ने समग्र आईडी बनवाने के
संबंध में, समस्त ग्रामवासी ने ग्राम रसैयादोना का सीमांकन के सबंध में, ग्राम परसवाड़ा निवासी अंतराम साहू ने परसवाड़ा में मतदान केन्द्र बनाने से
संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment