मण्डला 23 अगस्त 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में सहकारिता एवं इससे
जुड़े विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सहकारिता, नाबार्ड एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की अलग-अलग बिंदुओं पर विस्तृत
समीक्षा की। कलेक्टर ने सहकारिता विभाग को निर्देशित किया कि सहकारी सोसायटियों के
सदस्यों के माध्यम से जिले में पर्यटन विकास, ग्रामीण परिवहन आदि के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य किया जाए। इसी प्रकार
सहकारिता के अंतर्गत कम्यूनिटी रेडियो, जन औषधि
केन्द्र आदि के संबंध में भी आवश्यक चर्चा की गई। कलेक्टर ने बैठक में संबंधित
विभागों से उनके बजट, ऋण स्वीकृति की प्रतिक्रिया, रिकवरी, ऑडिट आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की एवं आवश्यक
निर्देश दिए। उन्होंने एआरसीएस को कोर कमेटियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश
दिए। साथ ही आगामी दिनों में कार्यशाला भी आयोजित करने की बात कही। श्रीमती सिंह
ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र को विस्तारित करने की आवश्यकता है। बैठक में
सहकारिता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
%20(1).jpeg)
No comments:
Post a Comment