रेवांचल टाईम्स - बिजली विभाग को जानकारी होने के बाद भी विभाग नही दे रहा ध्यान पंचायत अतरिया के मटियाटोला की आम जनता अंधेरे में रहने को हुये मजबूर
बच्चें खेल रहें 11kv खुले तारो से विभाग को जानकारी होने बाद खड़े नही किये पोल राष्ट्रबाण ने प्रमुखता से उठाई थी खबर
कहने तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऐसा विकास किया है कि विकास की धमक विश्व तक पहुँच चुकी हैं मगर धरातल में कुछ विकास नही हो रहा है मगर अधिकारियों ने कागजोंआ में हर ग्राम को चकाचौंध कर दिया है मगर विआकास कहा और कैसा हुआ है समझ नही आ रहा है वही अधिकारी सिर्फ माल कमाने के चक्कर मे जनता की जान से खुला खिलवाड़ कर रहें हैं मगर क्या कर सकते हैं जब अधिकारी ही जनता की जान से खिलवाड़ करने लगे तो उनके लिये गरीब जनता की जान सस्ती होती है
क्या है मामला
ग्राम पंचायत अतरिया ग्राम मटिया टोला वार्ड क्रमांक 20 में 2 महीने से 11केेवी लाइट की 5 पोल बारिश के कारण गिर गये है। जिसकी लिखित शिकायत विधुत विभाग और कार्यलय में ग्राम वासियों के द्वारा की गई है जब जाकर बिजली 11केवी पोल की लाईट बन्द की गई है मगर जब इस बात की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेनी चाही गई तो उनका सिर्फ जाँच करवाते हैं वाला जबाब मिला
मगर आज दिनांक तक बिजली के जो पोल गिरे हैं वो किसानों के खेतों के अन्दर एक किलोमीटर तक तार जमीन पर बिछा हुये है और छोटे बच्चे खुले तारो में झूला झूल रहें है मगर विधुत विभाग के कर्मचारी को जानकारी होने के बाद भी बिजली विभाग मोनं साधना में हैं और घटना होने का बिजली विभाग इंतजार कर रहा हैं विभाग के जे ई को जानकारी होने के बाद एक रटी रटाई भाषा में जबाब दे है कि मुझे नही पता है तो फिर किसको पता यह एक बड़ा सवाल खड़ा होता है
बच्चें खेल रहें हैं 11केवी लाईन के तारों के साथ
बिजली विभाग इतनी बड़ी लापरवाही कर रहा है जिसकी कोई सीमा नही है और ग्राम के बच्चों के द्वारा खुले तारों से खेला जा रहा है मगर बिजली विभाग और प्रशसन की मोन सहमति बड़ी घटना होने का इंतजार कर रही है!
इनका कहना है...
मेरे द्वारा जाँच करवाई जा रही है समय पर पोल खड़े कर दिये जायेंगे में दिखवा लेता हु
अशोक धुर्वे
जेई विधुत विभाग नैनपुर

.jpeg)
No comments:
Post a Comment