रेवांचल टाईम्स - भ्रस्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर लोकायुक्त और ई ओ डब्ल्यू ने शिकंजा कसा हुआ हुआ है इसके बाद भी रिश्वत लेने वाले में कोई डर या भय नजर नही आ रहा हैं बल्कि आये दिन भ्रस्ट लोग इन जाँच एजेंसियों के शिकंजे में फस रहे है।
सिवनी, जिले में रिश्वत के खेल में मध्य प्रदेश पटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष बड़ी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं! बात लगभग तीन महीने पुरानी है,लेकिन दो दिन पहले घटित घटना को लेकर पुरानी घटना भी ताजी हो गई है ! बात रिश्वत की है वह भी मध्य प्रदेश पटवारी संघ के तहसील अध्यक्षों के नाम है सिवनी जिले के धनोरा तहसील में पदस्थ तत्कालीन पटवारी कौशल किशोर राजपूत जो वर्तमान में कुरई तहसील में अटैच कर दिए गए हैं वह 15000 की रिश्वत लेते 12 मार्च 2022 को पकड़े गए थे इस बीच जिले में रिश्वतखोरी की घटनाएं और भी हुई लेकिन ठीक तीन महीने बाद 3 अगस्त 2022 को मध्य प्रदेश पटवारी संघ बरघाट तहसील अध्यक्ष अनूप मिश्रा भी 11000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त जबलपुर की टीम से पकड़ा गए और इस नाते रिश्वत के खेल में मध्य प्रदेश पटवारी संघ के एक और तहसील अध्यक्ष ने रिश्वतखोरी में अपना नाम अखबारों की सुर्खियों में ला दिया! मामला बुधवार का है जहां बरघाट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत धारना पटवारी हल्के में पदस्थ पटवारी अनूप मिश्रा जो मध्य प्रदेश पटवारी संघ तहसील बरघाट के तहसील अध्यक्ष के पद पर हैं इनके द्वारा धारना गोडेंगांव निवासी पुनाराम पटेल से जमीन के नामांतरण के मामले पर 11000 की मांग की गई थी और इसी पूरे मामले को लेकर जबलपुर लोकायुक्त से किसान द्वारा शिकायत कर दी गई वहीं बुधवार को पटवारी अनूप मिश्रा रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े हैं पूरा मामला यह है की दिनांक 03/08/2022 को लोकायुक्त टीम जबलपुर के द्वारा ग्राम धारना तहसील बरघाट जिला सिवनी में आरोपी पटवारी अनूप मिश्रा को ₹11000 रिश्वत लेते हुए उसके ग्राम धारना स्थित प्राइवेट कार्यालय कक्ष में रंगे हाथों पकड़ा गया प्रार्थी पूनाराम पटले निवासी ग्राम गोंडेगांव तहसील बरघाट जिला सिवनी से उसकी बड़ी मां देवला बाई का मृत्यु प्रमाण पत्र वापस करने तथा प्रार्थी की जमीन जो प्रार्थी के बड़े भाई निरंजन पटले के नाम चली गई थी उक्त जमीन से नाम हटाने व जमीन की रजिस्ट्री करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी ! और पूरे मामले को लेकर आवेदक ने जबलपुर लोकायुक्त से शिकायत की हुई थी वही निर्धारित की हुई दिनांक को मध्य प्रदेश पटवारी संघ के तहसील बरघाट अध्यक्ष पटवारी अनूप मिश्रा 11000 की रिश्वत लेते पकड़ा गये ! सिवनी जिले में रिश्वत कांड में मध्य प्रदेश पटवारी संघ के तहसील अध्यक्षों के पकड़े जाने का यह दूसरा मामला है जबकि इसके पहले और भी पटवारी रिश्वत के काल मामले में फंस चुके हैं !



No comments:
Post a Comment