Breaking

revanchal times new

हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता को लेकर छात्र/छात्राओं ने निकाली रैली...




रेवांचल टाइम्स:- शासन के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगाँठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम किया जाना है, जिसका मुख्य उद्देश्य देशवासियों के मन में राष्ट्रीयता एवं स्वतंत्रता के प्रति बलिदान हुऐ  स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धाभाव एवं देश प्रेम की भावना जगाना है।इस उद्देश्य को पूरा करने हेतु हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिये प्रेरित करना है।इसी तारतम्यता में अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आज दिनांक 3 अगस्त 2022 को संस्था प्रमुख जी.पी.अग्रवाल शास.उच्च. माध्य.विद्यालय गंगेरुआ के मार्गदर्शन में प्राथमिक/माध्यमिक/ उच्च.माध्य.विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा रैली निकाली गई।उक्त रैली गंगेरुआ के मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टेंड पहुँची तथा पुनः विद्यालय में आकर समाप्त हुई।छात्र/छात्राओं  व शिक्षकों द्वारा प्रत्येक नागरिकों को आगामी 13 से 15 अगस्त 2022 तक राष्ट्रीय ध्वज को अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।

हर घर तिरंगा जागरूकता रैली शांति पूर्वक सम्पन्न हुई।उक्त रैली में संस्था के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाऐ उपस्थित थे।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट


Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new