BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छात्राओं परिजनों के साथ गेट पर दिया धरना एकलव्य विद्यालय की छात्रा की हुई मौत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 18, 2022

छात्राओं परिजनों के साथ गेट पर दिया धरना एकलव्य विद्यालय की छात्रा की हुई मौत...




रेवांचल टाईम्स - बालाघाट,आदर्श एकलव्य विद्यालय उकवा के छात्राओं ने विजेंद्र मेश्राम सहायक प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चाज

कहा -कलेक्टर महोदय घटनास्थल पर नहीं पहुंचेंगे तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा

 आदर्श आवासीय एकलव्य विद्यालय उकवा के छात्राओं ने विद्यालय के गेट के सामने धरने पर बैठे गए हैं, उनका कहना है कि यहां एक छात्रा की हालात बहुत खराब हो गई थी जहां छात्रा ने ईलाज के लिए बार बार बोलती रही लेकिन विजेंद्र मेश्राम सहायक प्राचार्य के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया और ऊपर से धमकियां देते रहे हैं जहां छात्रा की हालात बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई, जिससे गुस्साए छात्राओ ने गेट के सामने भारी बारिश में समस्याओं को लेकर धरने पर बैठ कर नारे बाजी कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

 बताया कि विजेंद्र मेश्राम सहायक प्राचार्य जो कि नियमित टीचर के पद पर पदस्थ है उसके द्वारा छात्राओं को गाली गलौच की जाती है तथा टीसी देने की धमकियां दी जाती है।

जानकारी अनुसार घटना कक्षा सातवी की छात्रा प्रीत मरकाम जैतपुरी निवासी की है उसकी बहुत दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह बार बार छुट्टी मांग रही थी किंतु विजेंद्र मेश्राम सहायक प्राचार्य के द्वारा उन्हें छुट्टी नहीं दिया गया, जिसके कारण स्वास्थ्य बिगड़ते चली गई और फिर उसकी हालत नाजुक देख 15 जुलाई को छुट्टी दे दी गई लेकिन 16 जुलाई को उनके निवास स्थान जैतपुरी में मृत्यु हो हुई। जिसके बाद आदर्श आवासीय एकलव्य विद्यालय उकवा के छात्राओं ने परिजनों के साथ गेट के सामने दोपहर 12 बजे से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विजेंद्र मेश्राम सहायक प्राचार्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके द्वारा ही मनमानी करने से से छात्रा की मौत हुई है, जब तक कलेक्टर सर नहीं आते हैं तब तक गेट पर धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। हमारी समस्याओं का समाधान करें तथा दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाय।

तो वहीं छात्रावास अधीक्षिका चेतना गोंडाने के द्वारा छात्रावास परिसर में नहीं रहते हुए बालाघाट में निवास करती है तथा स्कूल टाइम पर आती है एवं स्कूल टाइम खत्म होने के बाद वह बालाघाट चली जाती है। एकमात्र महिला कर्मचारी छात्रावास में हैं जो महिला छात्राओं को देखती है लेकीन वह भी बालाघाट मुख्यलय से आना जाना करती हैं।

No comments:

Post a Comment