BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नक्सल प्रभावित माटे गांव से एक शिक्षक की पत्नी सहित दो बच्चे घर से लापता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 18, 2022

नक्सल प्रभावित माटे गांव से एक शिक्षक की पत्नी सहित दो बच्चे घर से लापता

 


शिक्षक ने बिरसा थाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर व एसडीएम से की शिकायत


रेवांचल टाइम्स - बालाघाट बिरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित माटे गांव से एक शिक्षक की पत्नी व दो बच्चे घर से लापता हो गए।इसकी शिकायत शिक्षक ने बिरसा थाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर व एसडीएम बैहर से की है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।शिक्षक मानिकलाल पिता स्व. रामा बघेल 41 वर्ष ने बताया कि वह रेलवाही स्कूल में पदस्थ है।10 जून को वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण में जनपद पंचायत बिरसा गया हुआ था।जहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रात साढ़े अाठ बजे अपने घर पहुंचा।उस समय घर में अंधेरा छाया हुआ था।लाइट चालू करने के बाद देखा तो घर पर कोई नहीं दिखाई दिया।इस बीच आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर किसी ने कुछ नहीं बताया।उसके बाद ससुराल के अलावा अन्य नाते रिश्तेदारों में दूरभाष पर जानकारी लिया।लेकिन सभी ने नहीं आने की बात कही गई।दो दिन तक इधर उधर और तलाश किया।जब कही पर पता नहीं चल पाया तो थाना के अलावा अन्य जगह शिकायत दर्ज करवाई है।उन्होंने बताया कि दूरभाष पर काल डिटेल निकलवाकर उसकी पत्नी से बातचीत करने वाले चार आरोपितों पर कार्रवाई की जाकर उन पर अपहरण की धारा लगाए जाने की मांग की है।लेकिन शिकायत के बाद अभी तक किसी तरह से कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

No comments:

Post a Comment