BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया निकाली गई रैली... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 29, 2022

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया निकाली गई रैली...


रेवांचल टाइम्स: - बाघ दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 29 जुलाई 2022 को वन परिक्षेत्र कार्यालय अरी(बफर)द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाघ  दिवस मनाया गया।वन परिक्षेत्र कार्यालय अरी के दिशा निर्देशानुसार जी पी अग्रवाल संस्था प्रमुख के मार्गदर्शन पर शास.उच्च.माध्यमिक विद्यालय गंगेरुआ में छात्र/छात्राओं व शिक्षकों द्वारा प्रभातफेरी निकली गई तथा बाघों के संरक्षण हेतु गगनभेदी नारों का उदघोष किया गया।

वन विभाग कार्यालय अरी द्वारा विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं की चित्रकला,रंगोली,निबंध, भाषण, गीत आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। 

अरी में संम्पन हुए इस समारोह को सम्बोधित करते हुए मितेन्द्र चिचखेड़े वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा कि आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मना रहा है।बाघों के संरक्षण और उनकी विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाने के लिये इस दिन को लोगो मे जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

विवेक कुमार नाग पूर्व वनपरिक्षेत्र अधिकारी ने छात्र/छात्राओं को पर्यावरण एवं बाघों का संरक्षण क्यों आवश्यक है?पर विस्तृत प्रकाश डाला। दिलीप यादव सरपंच ग्राम पंचायत अरी द्वारा प्रतियोगिता में सम्मलित छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन कर बाघ संरक्षण हेतु  लोगो को प्रेरित कर जन जागरूकता अभियान हेतु आगे आने की बात कही।

सम्पन्न हुई गीत प्रतियोगिता में कु.नन्दनी गेडाम गंगेरुआ प्रथम

कु.खुशी पँचभाई गंगेरुआ द्वितीय

कु. धनश्री चौधरी गंगेरुआ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में कु.उपासना इनवाती गंगेरुआ प्रथम, कु.रवीना गौतम गंगेरुआ द्वतीय ,कु.पल्लवी हरिनखेड़े तृतीय स्थान

निबंध प्रतियोगिता में कु.उर्वशी राहंगडाले गंगेरुआ प्रथम,आलोक बिसेन अरी द्वतीय, व मासूम पटले बिसापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में उजैफा खान प्रथम स्थान, कु.फरीदा खान द्वतीय स्थान, व आस्था पारधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रंगोली प्रतियोगिता में आर्ची पटले, श्रेया खंडेलवाल, असिता बिसेन, प्राची पारधी, दीपिका,महिमा आदि के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में फाल्गुनी हरिनखेड़े प्रथम, श्रद्धा मंडावी द्वतीय स्थान अर्जित किया।

जूनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में निहारिका चौधरी प्रथम व दीपमाला भोरगड़े द्वतीय स्थान पर रही।

उक्त अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्य रूप से नवागत वन परिक्षेत्र अधिकारी सौरभ चौबे, टी.एन. श्रीवास्तव उपवन क्षेत्रपाल, झुमकलाल कटरे, कुशराम, भलावी, तुलाराम हनवत, टोपसिंह पटले,आनंद जायसवाल शिक्षक गंगेरुआ, के के मानगड़े शिक्षक, डी भगत शिक्षक गंगेरुआ सहित समस्त वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

रेवांचल टाइम्स के साथ मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment