BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
थोक सब्जी मंडी में सुबह लगा जाम, हुआ विवाद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 30, 2022

थोक सब्जी मंडी में सुबह लगा जाम, हुआ विवाद


रेवांचल टाइम्स - सिवनी  नागपुर रोड स्थित थोक सब्जी मंडी में शनिवार को लगभग 10:30 बजे मंडी में अंदर प्रवेश करने वाले वाहन और अंदर से बाहर निकलने वाले वाहनों के लिए बनाए गए दो अलग-अलग गेट में से एक गेट में ताला जड़ दिए जाने व एक गेट से ही आवाजाही किए जाने के चलते जाम की स्थिति निर्मित हो गई। एक गेट पर जब बाहर से आने वाले वाहनों का सिलसिला लगातार बना रहा,उस स्थिति में अंदर सब्जी खरीदी करने व खाली वाहनों के निकलने के बाद अपने गंतव्य की ओर बाहर निकलने वाले वाहन चालको के लिए रास्ता ही नहीं मिल रहा था। ऐसी स्थिति में यहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। उपस्थित लोगों के द्वारा इस मामले में तत्काल आपत्ति उठाई गई जिसके बाद 10:45 पर दूसरे गेट में लगा ताला खोला गया। जिसके चलते दूसरे गेट से वाहनों की निकासी हुई। जिससे यहां लगा जाम हटा।इस मामले में नागरिकों ने बताया कि थोक सब्जी मंडी में अभी भी वाहनों के पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं बनाई गई है। इसके साथ ही सड़क के किनारे जमीन में बैठकर जगह-जगह बेतरतीब ढंग से सब्जी बेचे जाने और उनके द्वारा अतिक्रमण किए जाने से मार्ग पर ही खरीदी बिक्री का काम भी होता है जिससे थोक सब्जी मंडी में किसानों द्वारा बड़े वाहनों में लाई गई सब्जी को अंदर तक पहुंचाने के लिए ना तो उचित स्थान मिल पाता है और न ही अंदर से बाहर निकलने वाले वाहनों के लिए उचित मार्ग मिल पाता है। दोनों तरफ सब्जी विक्रेता और खरीदारों की भीड़ होने के कारण अक्सर यहां वाहन चालकों को अपने वाहन अंदर से बाहर और बाहर से अंदर लाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसके चलते अब यहां जाम की स्थिति निर्मित होने लगी है।वही शनिवार को थोक सब्जी मंडी के प्रवेश द्वार में लगे दो गेट में दाएं बाजू के गेट को ही खोला गया था तथा दूसरे गेट में ताला जड़ दिया गया था। एक गेट से ही वाहनों के आवागमन के लिए गेट खोले जाने से यहां छोटे-बड़े वाहनों को निकलने में काफी असुविधा हुई जिसके चलते विवाद की स्थिति निर्मित हुई।जिसे स्थानीय लोगों ने सुलझा लिया।


अब सवाल उठता है कि –

1 जब वहां दो गेट है तो एक बंद क्यों रखा जाता है।

2 गेट के पास वनविभाग के कर्मचारी इस स्थिति को रोकने के लिए ही बैठे है तो ये कैसे हो गया।

3 क्या थोक सब्जी मंडी से चिल्लर सब्जी वाले हटेंगे जिससे जाम की स्थिति ना बने।

No comments:

Post a Comment