Breaking

revanchal times new

अवैध चैकपोस्ट बना,चल रहा अवैध वसूली का खेल! शासन प्रशासन क्यों है मौन?


रेवांचल टाईम्स– मध्यप्रदेश राज्य का एक छोटा सा जिला सिवनी है । जिले का मुख्य व्यवसाय ट्रांसपोर्ट का है । विगत लगभग तीन साल से सिवनी जिले में परिवहन अधिकारियों के द्वारा अवैध रूप से सिवनी जिले को जोड़ने वाली प्रमुख सडकों जिसमें ( 1 ) सिवनी से मंडला व्हाया लखनादौन घसौर हाइवे पर ग्राम बालपुर थाना घंसौर में अवैध चेकपोस्ट सिवनी मुख्यालय से लगभग 95 किलोमीटर दूर ( 2 ) सिवनी से बालाघाट व्हाया अरी कटंगी मार्ग पर ग्राम आमागढ थाना अरी में अवैध चैकपोस्ट सिवनी मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ( 3 ) सिवनी से छिंदवाडा व्हाया चौरई मार्ग पर ग्राम पीपरडाही थाना लखनवाडा में अवैध चैकपोस्ट सिवनी मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर  दूर पर अवैध रूप से सब बेरियर लगाकर रात दिन रहकर वहां से गुजरने वाले चार पहिया कार , मिनी ट्रक , बस , ट्रक , ट्राला आदि माल वाहक एवं सवारी वाहनों को रोककर अवैध वसूली की जाती हैं सिवनी जिला बहुत ही पिछडा जिला है एवं यहां किसी प्रकार के बड़े उद्योग या फैक्ट्री कारखाना नहीं है यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय सवारी वाहन एवं माल वाहन चलाकर उसकी कमाई से अपना एवं अपने परिवार का पालन पोषण करने का आधार है विगत तीन साल से यहां पर ग्राम बानपुर , ग्राम आमागढ एवं ग्राम पीपरडाही उपरोक्त तीन जगहों पर परिवहन अधिकारियों के द्वारा अवैद्य चैकपोस्ट बनाई जाकर जिले से गुजरने वाले वाहनों से जबरन वसूली की जा रही है । परिवाहन के अधिकारियों के द्वारा अवैध चैकपोस्ट बनाई जाकर जिले से गुजरने वाले वाहनों से जबरन वसूली की जा रही है ।


जिसकी शिकायत नरेंद्र (गुड्डू) ठाकुर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा द्वारा की गाई

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new