BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की कार्रवाई:ऑपरेशन के लिए डॉक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 1, 2022

लोकायुक्त की कार्रवाई:ऑपरेशन के लिए डॉक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा



रेवांचल टाईम्स:मप्र में लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में धार जिले की एक डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए इंदौर लोकायुक्त ने पकड़ा। हैरानी की बात ये है एक ओर शुक्रवार को पूरे देश में डॉक्टर-डे मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता पाटीदार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुई है।
डिलीवरी एवं ऑपरेशन के नाम पर मांगी घूस

जानकारी के मुताबिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर में डॉक्टर संगीता पाटीदार के निवास पर ही क्लीनिक है। जहां पर डॉक्टर संगीता पाटीदार को इंदौर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ग्राम बीमरोड निवासी महेश डामोर से डॉक्टर संगीता पाटीदार ने उनके चचेरे भाई की पत्नी के डिलीवरी एवं ऑपरेशन के नाम पर 8 हजार की रिश्वत मांगी थी।
पहली किश्त दे चुका था आवेदक

आवेदक महेश ने रिश्वत की पहली किश्त 2 हजार रुपए 30 जून को दे दी थी। इसके बाद 6 हजार रुपए एक जुलाई को देना तय हुआ था। जैसे ही शुक्रवार को डॉक्टर संगीता पाटीदार को निवास पर 6 हजार रुपए की रिश्वत दी। वैसे ही लोकायुक्त इंदौर की टीम ने डॉक्टर संगीता पाटीदार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है।

No comments:

Post a Comment