BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश में तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना,चौबीस घंटे में मिले 126 मरीज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 1, 2022

मध्य प्रदेश में तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना,चौबीस घंटे में मिले 126 मरीज



रेवांचल टाईम्स:मध्य प्रदेश  में कोरोना की तीसरी लहर के बाद पहली बार 24 घंटे में 126 मरीज सामने आए हैं. इसके अलावा राजधानी भोपाल में कोविड से एक व्यक्ति की मौत भी दर्ज की गई है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों (Active Case of Corona) की संख्या 550 पर पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग  के मुताबिक इस दौरान 65 लोग कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं.

मध्य प्रदेश में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट कितना है

मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर समाप्त होने के बाद अभी तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 के अंदर आ रही थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 126 नए मरीज सामने आए हैं. मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 7 हजार 353 लोगों के सैंपल लिए गए. इनमें से 126 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं 7 हजार 227 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इस प्रकार पॉजिटिविटी की दर 1.7 फीसदी पर पहुंच गई है. यह पहला मौका है जब मध्य प्रदेश में तीसरी लहर के बाद कोरोना के 550 एक्टिव केस हैं. इनमें से अकेले इंदौर में कोरोना के 224 मरीज सक्रिय हैं. राजधानी भोपाल में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

किस जिले में मिले कितने केस


मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बालाघाट में एक, भोपाल में 42, बुरहानपुर में दो, दतिया में एक, डिंडोरी में एक, ग्वालियर में छह, इंदौर में 41, होशंगाबाद में एक, हरदा में एक, जबलपुर में 8, कटनी में तीन, खंडवा में चार, खरगोन में एक, रायसेन में एक, मुरैना में तीन, नरसिंहपुर में तीन, सागर में एक, सीहोर में एक, टीकमगढ़ में तीन, उज्जैन में 2 नए मरीज सामने आए हैं.



No comments:

Post a Comment