Breaking

revanchal times new

आचार संहिता का उल्लंघन करना सरकारी कर्मचारी को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने किया निलंबित



रेवांचल टाईम्स:बहन के लिए चुनाव प्रचार करना सरकारी कर्मचारी महिला को महंगा पड़ गया, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने बिना अनुमति लिये मुख्यालय छोड़ने तथा आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में सदर स्थित नर्मदाघाटी विकास प्राधिकरण कार्यालय दाईं तट नहर में पदस्थ सहायक ग्रेड-तीन सुधा सिंह शाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ताया जा रहा है कि चुनाव की वजह से बिना पूर्व अनुमति लिये अवकाश पर जाने पर लगाई गई रोक के बावजूद सुधा सिंह मुख्यालय छोड़कर कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड में छोटी बहन का खुलेआम चुनाव प्रचार कर रही थीं। jइसकी शिकायट और सबूत मिलने पर कलेक्टर ने कार्रवाई की, सुधा सिंह शाह का निलंबन काल के दौरान मुख्यालय कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक-78 स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय नियत किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new