BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर एवं एसपी ने देखा द्वितीय चरण के निर्वाचन की व्यवस्थाएं मतदान केंद्रों एवं कानून व्यवस्था का लिया जायजा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 1, 2022

कलेक्टर एवं एसपी ने देखा द्वितीय चरण के निर्वाचन की व्यवस्थाएं मतदान केंद्रों एवं कानून व्यवस्था का लिया जायजा





मण्डला 1 जुलाई 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने द्वितीय चरण के अंतर्गत 1 जुलाई को मंडला जिले की तीन जनपद मंडला, मोहगांव और घुघरी क्षेत्र के मतदान एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए मतदानकर्मियों से केन्द्र की व्यवस्थाएं, मतदाताओं की जानकारी एवं अन्य आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर एवं एसपी ने मंडला जनपद के अंतर्गत देवदरा पंचायत, कटरा, बिंझिया, बड़ीखैरी, राजीवकॉलोनी, जंतीपुर, बिनैका, सेमरखापा, फूलसागर, बकौरी, बबैहा, जुझारी, ग्वारी एवं पौंड़ीलिंगा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मोहगांव में कन्या माध्यमिक तथा बालक शाला मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। इसी प्रकार घुघरी जनपद के टिकरिया, कन्या माध्यमिक शाला एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुघरी में बनाए गए मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली। साथ ही स्थानीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था के बारे में जाना।


No comments:

Post a Comment