BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दिव्यांग, वृद्ध एवं युवा मतदाताओं ने उत्साह के साथ किया मतदान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 1, 2022

दिव्यांग, वृद्ध एवं युवा मतदाताओं ने उत्साह के साथ किया मतदान

 


 

मण्डला 1 जुलाई 2022

            त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के अंतर्गत द्वितीय चरण के तहत मंडला जिले की मंडला, मोहगांव तथा घुघरी जनपद में 1 जुलाई को मतदान किया गया। द्वितीय चरण के तहत 1 जुलाई को हुए मतदान में शामिल सभी 503 मतदान केंद्रों में प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। लोकतंत्र के इस उत्सव में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं ने बढ़चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। युवा मतदाता सुबह से ही अपना वोट डालने अपने नजदीकि केन्द्रों में पहुंचे तथा सेल्फी भी ली। बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने में किसी से पीछे नहीं रहे। घुघरी में 80 वर्षीय गिरीश पाठक तथा 71 वर्षीय इंद्राणी पाठक ने मतदान केन्द्र पहुंचकर अपना वोट डाला। इसी प्रकार मतदान केन्द्र क्रमांक-117 इलाही घुघरी में 95 वर्ष की बुजुर्ग माता ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। झालपानी में दिव्यांग बहनों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रसन्नता व्यक्त की। मातृशक्तियों ने भी बड़े उत्साह के साथ अपने घरों से निकलकर अपने नजदीकी मतदान केंद्रों में वोट डाला।

No comments:

Post a Comment