रेवांचल टाईम्स - नगर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली तुलसीदास जयंती इस वर्ष भी चोरई में 4 अगस्त (गुरुवार) को धूमधाम से मनाई जायेगी। कोरोना संक्रमण के लिए चलते बीते दो वर्ष से तुलसीदास जयंती में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताये व शोभायात्रा आयोजित नहीं हो पाई थी।
इस संबंध में रविवार को स्थानीय माता मंदिर में इस आयोजन के बाबद एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें अनुराग माहेश्वरी अध्यक्ष, शैलेन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष, मुकेश विश्वकर्मा सचिव, संजय ठाकरे सहसचिव, संदीप पांडे उपाध्यक्ष मनोनीत हुये। इस बैठक में बीते वर्ष का आय व्यय का व्योरा प्रस्तुत किया गया साथ ही बीते वर्षों की तरह आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताये व कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय हुआ।

No comments:
Post a Comment