BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
यात्री वाहनों की हुई चैकिंग, 2 वाहन जब्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 19, 2022

यात्री वाहनों की हुई चैकिंग, 2 वाहन जब्त



रेवांचल टाइम्स - जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यात्री वाहनों के विरूद्ध विशेष चैकिंग अभियान की कार्यवाही के तहत मण्डला-डिण्डौरी मार्ग एवं मण्डला-सिवनी मार्ग पर 18 बसों की जांच की गई जिसमें 2 वाहनों पर कार्यवाही की गई। मुख्य रूप से यात्री बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, लायसेंस, मोटरयान कर एवं ओव्हर लोडिंग व बसों में आपातकालीन खिड़की आदि की जांच की गई। चैकिंग के दौरान बस क्रमांक सीजी 04 ई 0535 टेक्स बकाया व बिना परमिट एवं एमपी 50 पी 1177 बिना परमिट के संचालन करते पाई गई। दोनों बसों को जिला परिवहन कार्यालय परिसर मण्डला में जब्त कर रखा गया है। चैकिंग में जिला परिवहन अधिकारी बिमलेश कुमार गुप्ता एवं जिला परिवहन कार्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment