BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायतों के उप सरपंच और जनपद व जिला पंचायत के अध्यक्ष, व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के सम्मिलन के लिये कार्यक्रम निर्धारित... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 19, 2022

ग्राम पंचायतों के उप सरपंच और जनपद व जिला पंचायत के अध्यक्ष, व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के सम्मिलन के लिये कार्यक्रम निर्धारित...

 



रेवांचल टाईम्स - 24 से 29 जुलाई तक निर्वाचन की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश


छिन्दवाड़ा--- म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायतों के उप सरपंच तथा जनपद व जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के सम्मिलन आयोजित करने के लिये 24 से 29 जुलाई तक कार्यक्रम निर्धारित कर निर्वाचन की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।


      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री सुमन ने बताया कि ग्राम पंचायत के उप सरपंच के निर्वाचन के सम्मिलन के लिये प्रथम चरण में शामिल विकासखंड छिन्दवाड़ा, तामिया, हर्रई और अमरवाड़ा में 24 जुलाई, व्दितीय चरण में शामिल विकासखंड सौंसर, पांढुर्णा, परासिया और बिछुआ में 25 जुलाई तथा तृतीय चरण में शामिल विकासखंड मोहखेड़, जुन्नारदेव व चौरई में 26 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है । इसी प्रकार जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के सम्मिलन के लिये प्रथम चरण में शामिल विकासखंड छिन्दवाड़ा, तामिया, हर्रई, अमरवाड़ा, परासिया और बिछुआ में 27 जुलाई एवं व्दितीय चरण में शामिल विकासखंड सौंसर, पांढुर्णा, मोहखेड़, जुन्नारदेव और चौरई में 28 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है । उन्होंने बताया कि जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के सम्मिलन के लिये 29 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है।

No comments:

Post a Comment