Breaking

revanchal times new

ग्राम पंचायतो में हो रहा है मनरेगा योजनाओं में खुलेआम भ्रष्टाचार गांव गांव में बन रही पुलिया में घटिया और गुणवत्ताहीन पुलिया भ्रष्टाचार से सराबोर पुलिया निर्माण कार्य को देखकर गांव मैं आक्रोश व्याप्त हैं...




रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहूल्य जिला मंडला के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत नैनपुर की ग्राम पंचायत मल्धा के पोषक गांव आमाखोह मैं इन दिनों पुल पुलिया निर्माण कार्य हो रहा है जहां पर ठेकेदार के द्वारा अपने आर्थिक ग्राफ बढ़ाने के उद्देश्य से गांव के अंतिम छोर मैं बगैर तकनीकी अमला की मौजूदगी मैं अपने मन माफिक घटिया और गुणवत्ता हीन निर्माण कार्य पूर्ण करते दिखाई दे रहा है। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते तमाम शासकीय अमला चुनाव और मतदान करवाने कि तैयारी में लगा हुआ है वहीं आदिवासी बाहूल्य गांव आमाखोह मैं ठेकेदार अपने हिसाब से यहां पर गुणवत्ता हीन पुलिया निर्माण कार्य में लगा हुआ है। भ्रष्टाचार से सराबोर निर्माण कार्य मैं तमाम शासकीय नियम निर्देशो की खुली धज्जियां उड़ाते हुए ठेकेदार मजदूरों और ग्रामीण मिस्त्री के भरोसे यहां पर पुलिस बनवा रहा है। गांव के गरीब लोगों ने मीडिया को बताया है कि यहां पर दो पुल पुलिया बनाई जा रही है जिसमें खुला भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों के लाख कोशिशों के बावजूद यहां पर आज पर्यन्त कोई भी शासकीय अधिकारियों का दल कभी भी नहीं आया है और ना ही किसी प्रकार की सिकवा सिकायतो की कभी कोई जांच तक नहीं होती है। जिला कलेक्टर मण्डला एवं विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों से जन मांग की गई है कि ग्राम आमाखोह मैं बन रही पुल पुलिया निर्माण कार्यों की समय रहते उच्चस्तरीय जांच की जाये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new