BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
करोड़ो की रेत का उत्तखन्न होने के बाद नीद से जगा जिला प्रशासन और खनिज विभाग जिले के अधिकारियों को याद आया इन्द्री में रेत उत्खनन के लिए बना अवैध पुल...महीनों से 181 की में की गई शिकायत भी आज... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 13, 2022

करोड़ो की रेत का उत्तखन्न होने के बाद नीद से जगा जिला प्रशासन और खनिज विभाग जिले के अधिकारियों को याद आया इन्द्री में रेत उत्खनन के लिए बना अवैध पुल...महीनों से 181 की में की गई शिकायत भी आज...

रेवांचल टाईम्स डेस्क - आदिवासी बाहूल्य मंडला जिले में जिम्मेदार विभाग और जिला प्रशासन की अनुमति या मौन सहमति के बगैर माफ़िया ऐसा कोई काम नही कर सकते जो अबैध है, वही इस अबैध रेत उत्तखन्न को लेकर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में विगत 6 माह से इस अबैध रेत उत्तखन्न की शिकायत चल रही है जिला प्रशासन और खनिज विभाग इस शिकायत की अनदेखी कर 6 माह बिता दिया और रेत माफियाओं को करोड़ो का फ़ायदा पहुँचा आख़िर क्यो इसके पीछे की वजय क्या है ये स्थानीय लोग जानना चाहते है कि जब तक अचार सहिता नही लगी और बरसात का समय नज़दीक नही आया तब तक अबैध रेत माफियाओं के द्वारा खुलेआम 24 घण्टे कन्हान नदी का सीना छलनी करते रहे और जिम्मेदार खनिज विभाग अपने हाथ पे हाथ धरे देखता रहा आज अचानक इस नदी में बना पुल कैसे अवैध घोसित हो गया और क्यो तोडा गया क्या खनिज विभाग को अपनी हद पता नही या फिर सब नियम कानून इन माफियाओं के सामने गिरवी रख दिये है आज इनकी शह से जगह जगह अबैध खुदाई, अबैध क्रेशर, अबैध रेत, अबैध मुरम, सरकारी भूमि हो या निजी भूमि सब पे माफियाओं का राज चल रहा है। वही आज अबैध रेत उत्तखन्न करने वाले ठेकेदारों को करोड़ों का फ़ायदा पहुँचा कर खनिज विभाग अपनी पीठ थपथापा...




      मंडला जिले पूरी कहावतें सच साबित होती है क्योंकि मंडला जिले में आने वाले अधिकारियों की दशा और दिशा दोनों बदल देता है कुछ करोड़ पति हो जाते है कुछ अरब पति और जिले की जनता सिर्फ शिकायत करती रह जाती है इसी तर्ज पर भी खनिज विभाग को 6 माह से नदी से रेत चोरी हो रही उसकी शिकायत हो रही थी तब उसको नदी के अंदर बना पुर दिखाई नही दिया मगर अब अचानक खनिज विभाग को पुल नजर आने लगा और रेत चोरी भी दिखाई दी जिसके चलते आज 

सहायक खनिज अधिकारी मंडला  से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार चिरईडोंगरी, सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक एवं पुलिस बल चौकी टाटरी द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम इन्द्री कन्हार नदी में रेत ठेकेदार द्वारा सीमेन्ट पाईप की सहायता से बनाए गये अस्थाई पुल का तोड़ दिया गया है। सहायक खनि अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त क्षेत्र से रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर रेत ठेकेदार एवं अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध पूर्व में कार्यवाही की जा चुकी है। मानसून अवधि में रेत का अवैध खनन न हो एवं अवैध रेत खनन के नियंत्रण हेतु उक्त पुल को संयुक्त दल द्वारा तोड़ दिया गया है। वही देर आये दुरस्त आये खनिज विभाग को पुल और रेत चोरी दिखाई तो दिखाई दी। और कुंभकरणी नीद से जागे तो सही भले भी इन माफियाओं के करोड़ों का फायदा करा दिया और लाखों की राजस्व की हानि हुई ही इन्हें क्या इन्हें तो समय समय पर अपना हिस्सा मिलता रहा है

No comments:

Post a Comment