Breaking

revanchal times new

डीजे बंद कराने पर विवाद, बाराती को मिली 'सजा-ए-मौत'



रीवा. बारात में डीजे को लेकर शुरू हुए विवाद में एक बाराती में जान चली गई। जिले के मऊगंज थाना इलाके के इंद्रजीत सिंह गांव में बाराती की सोतो समय गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक दूल्हा के रिश्ते का भाई था।


बताया जा रहा है कि सोमवार रात को गांव में बारात पहुंची थी और आधी रात डीजे बजाने के चलते लड़की वालों और बारातियों में विवाद हो गया था। हालांकि बात में दोनों पक्षों के लोगों में सुलह हो गई। लेकिन देर रात जब बाराती सोने चले गए। तो कुछ लोगों ने एक बाराती का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक दूल्हा के रिश्ते का भाई, बुआ का लड़का बताया जा रहा है, काफी मात्रा में खून बहने के चलते उसने दम तोड़ दिया। सुबह जब बरातियों ने लड़के खोजनना शुरू किया तो वह लड़की के घर से 100 मीटर दूर पड़ा मिला।


पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह इंद्रजीत सिंह गांव में एक बाराती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर पीएम के लिए भिजवाया। मृतक का नाम दिनेश साकेत है जो खजुवा थाना गुढ़ का रहने वाला था।

Post a Comment

Previous Post Next Post