रेवांचल टाइम्स नैनपुर --नैनपुर के ग्राम पंचायत निवारी में एकऑटो पलट गया। जिस से एक मासूम बच्चे की मौके पर मौत हो गई। ऑटो ग्राम मल्धा से नैनपुर के आ रहा था । सभी लोग नैनपुर के अतरिया में सरवन इंवाती के घर में जिसके नए घर का उद्घाटन था, वहां जा रहे थे। ग्राम निवारी के पास आते आते मुक्ति धाम के पास ऑटो पलट गया। आटो पलटने से उस पर बैथे एक बच्चा गंभीर रूप से सर पर चोट आने से ग्राम मल्धा का 14 वर्ष का प्रशांत पिता विजय परते मौके चोट से खत्म हो गया। वही बराती पिता मंगला कुशराम ग्राम आमा खोह 50 वर्ष को गंभीर रूप से घायल होने पर मेडिकल जबलपुर रिफर किया गया है। ऑटो में लगभग 11 लोग सवार थे जो ग्राम मल्धा के रहने वाले है। सभी को सिविल अस्पताल नैनपुर में भर्ती कराया गया। वही सिविल अस्पताल में एक बार फिर गंभीर मरीज बराती को जबलपुर मेडिकल ले जाने हेतु ऑक्सीजन के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा । सभी चोटिल का इलाज सिविल अस्पताल नैनपुर में चालू है। घटना की सूचना नैनपुर थाना प्रभारी को मिली तो तत्काल उन्होंने स्टाफ के साथ चोटिलो को घटना स्थल मौके अस्पताल पहुंचाने में पूरा सहयोग प्रदान किया। जहां पर सभी घायल लोगों का इलाज चल रहा है।
नैनपुर निवारी में ऑटो पलटा एक की अस्पताल ले जाते समय हुई मौत,एक की गर्दन की हड्डी टूटी-- सभी लोग नैनपुर के ग्राम अतरिया जा रहे थे...
bydigital bharat
-
0
