Breaking

revanchal times new

जिला चिकित्सालय मैं लगी भीषण आग मरीजों के बीच मची अफरा-तफरी शोपीस बने रह गए जिला अस्पताल के अग्निशामक यंत्र...




रेवांचल टाइम्स.. रविवार की रात जिला अस्पताल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई आनन-फानन में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है बताया गया कि जिला अस्पताल में वार्ड का निर्माण कार्य चल रहा था जहां कई प्रकार की उपयोगी मशीन सहित अन्य सामग्री रखी हुई थी निर्माणाधीन वार्ड के ठीक बाजू से महिला वार्ड है जहां मरीज भर्ती थे रात लगभग 8:30 बजे अचानक आग लग जाने से वार्ड में धुआं भर गया और अफरा-तफरी मच गई अस्पताल प्रबंधन को जानकारी लगने के बाद मरीजों और परिजनों को बाहर निकाला गया आग लगने की सूचना पाते ही अस्पताल चौकी पुलिस यातायात प्रभारी राहुल तिवारी अपने अमले के साथ तत्काल अस्पताल पहुंची फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे दमकल अमले ने आग पर काबू पाया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है जहां तत्काल कलेक्टर रत्नाकर झा एवं पुलिस अधीक्षक संजय सिंह भी जानकारी लगते पहुंच गए तत्काल पहुंच कर अस्पताल का मुआयना किया और घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि लगभग इस घटना में 70 लाख रुपए की हानि हुई है बाकी और किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post