Breaking

revanchal times new

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस में प्रतियोगिता आयोजित




रेवांचल टाइम्स  - अजनियां  पूर्व सामान्य वन मंडल मण्डला के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई 2022 को वन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन परिक्षेत्र जगमण्डल में किया गया ।

प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राओं ने क्विज प्रश्नोत्तरी,निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिए  ।

श्रीमती लतिका तिवारी उपाध्याय वन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी   जगमण्डल,विवेक मिश्रा वन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी घुघरी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

जैव विविधता का महत्व एवं संरक्षण निबंध एवं चित्रकला विषय पर  प्रतियोगिता सम्पन हुई 

प्रतियोगिता आयोजन में श्री बालसिंह ठाकुर वन रक्षक,अभिषेक शुक्ला वन रक्षक, ब्रजभान सिंह कुल्हिया वन रक्षक,प्रह्लाद श्रीवास वन रक्षक,

गीता उइके वन रक्षक,कंचन कटारिया वन रक्षक,यशवंत कछवाहा कम्प्यूटर आपरेटर,अरविंद झा स्थायिकर्मी,कृष्णा पटेल स्थायी कर्मी का सहयोग रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post